डिजाइनर ड्रेसों में दिखी वूमेन पर्सनेलिटी की झलक

हर रंग कुछ कहता है। रंगों के इस्तेमाल से किसी का व्यक्तित्व निखर कर सामने आता है।

नई दिल्ली में शनिवार को विल्स इंडिया फैशन वीक में डिजाइनरों ने अपने रंगों के प्रयोग से यही बताने की कोशिश की।

योगेश चौधरी के कलेक्शन शो के साथ वीक के चौथे दिन का आगाज हुआ। योगेश ने कलेक्शन में हर वर्ग की महिलाओं के लिए ड्रेस लेकर आए।

उनके रंगों का प्रयोग से महिलाओं के फ्लर्टीनेस पर्सनेलिटी को बताने की कोशिश की।

शनिवार को कुल आठ शो आयोजित हुए। जिसमें कुल 16 डिजाइनरों ने अपने कलेक्शन पेश किए।

योगेश ने मिनी फ्रॉक, थाई साइट फ्रॉक के स्था गाउन सब कुछ पेश किया। अगला शो निहारिका रहा उन्होंने कलेक्शन में वेस्टर्न टच दिया।

इसके बाद पूनम दूबे ने रंगों के साथ हर वर्ग, हर मिजाज और हर मौके के लिए अपना कलेक्शन पेश किया। इसमें साड़ी से लेकर हल्का लहंगा कॉलेज के लिए रंगबिरंगी कुर्ती और जींस भी शामिल था।

अगले कलेक्शन में रिंकू सोबती ने सिंगल कलर का इस्तेमाल किया। रिंकू ने कलेक्शन में ज्यादातर लॉन्ग गाउन लिया लेकिन उसमें मल्टीकलर के बजाय सिंगल कलर पिंक, डार्क यलो और रेड कलर का इस्तेमाल किया।

इसके अलावा चौथे दिन निखिता, रितेश कुमार, हेमंत एंड नंदिता, चारू पराशर, रबानी एंड राखा, कृष्णा मेहता, अनीथ अरोड़ा ने कलेक्शन पेश किए।

Related posts