
ऊना। जिला भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। जिलाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक वीरेंद्र कंवर, बलवीर चौधरी, प्रो. रामकुमार, सुशील कालिया एवं जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा की सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें डा. सुरेंद्र कंवर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजमोहन उपाध्यक्ष, रजनीश लूंबा महामंत्री एवं विवेक शर्मा सचिव बनाए गए हैं। नरेश कुमार बीटन को हरोली मंडल, डा. मानचंद राणा को कुटलैहड़ मंडल, संदीप कश्यप को ऊना मंडल, डा. सुरेश गर्ग को चिंतपूर्णी मंडल और डा. श्याम वर्मा को गगरेट मंडल का संयोजक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मंडलों के संयोजकों को शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी घोषित करने को कहा गया है। विनोद जोशी ने बताया कि चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में नवदीप कश्यप, पवन जगोता, डा. गुरदियाल परमार, डा. सुरजीत सिंह राणा, डा. कमल भारद्वाज, रघुवीर सिंह, अजय शर्मा, विजयकांत डोगरा, सनम कश्यप, रमेश गर्ग, हैप्पी मिन्हास, पंकज डोगरा, राजीव कुमार, डा. गणेश दत्त, डा. सदीक मोहम्मद, राज कुमार, अनूप शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, कमल ठाकुर, जतिंद्र जोशी, दीपक ठाकुर, राजेंद्र कुमार व पंकज राणा को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
