डाटा फीडिंग का कार्य आरंभ

हमीरपुर(नीरू)डिजिटल राशन कार्ड बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पंचायतों में भरवाए फार्म के आधार पर डाटा फीडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। डाटा फीडिंग का कार्य रूद्रा इलेवन नामक कंपनी को दिया गया है। डिजिटल राशन कार्ड बनाने का कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में पंचायत स्तर पर महिला मुखिया के नाम फार्म के आधार पर डाटा फीड किया जाएगा। डाटा फीडिंग के लिए 45 दिन का समय दिया गया है। डाटा फीडिंग के बाद क्रॉस चेक के लिए दोबारा डीएफएससी के माध्यम से पंचायतों में भेजा जाएगा। क्रॉस चेकिंग कर डाटा को दोबारा फीडिंग के लिए भेजा जाएगा। तीसरे चरण में अंतिम सूची तैयार कर डिजिटल राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। डिजिटल राशन कार्ड महिला मुखिया के नाम बनाए जाएंगे। इसके लिए पंचायत स्तर पर फार्म भरवाए गए हैं।

अधूरे फार्म, काम शुरू
महिला मुखिया के नाम डिजिटल राशनकार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। लेकिन अभी तक नए राशन कार्ड के लिए भरवाए जा रहे फार्म जमा नहीं हो पाए हैं। हमीरपुर में अभी भी करीब 95 फीसदी उपभोक्ताओं के फार्म ही खाद्य आपूर्ति विभाग में जमा हो पाए हैं। पांच फीसदी लोगों ने अभी तक फार्म जमा नहीं करवाए हैं। फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि भी समाप्त हो चुकी है। विभाग फार्म जमा करवाने की तिथि बढ़ाएगा, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है।

कोट्स……………….
पंचायत स्तर पर भरवाए गए फार्म के आधार पर डाटा फीडिंग का काम शुरू हो गया है। निजी कंपनी को डाटा फीडिंग का कार्य दिया गया है। अभी तक करीब 95 फीसदी उपभोक्ताओं के फार्म जमा हुए हैं। फार्म लेने के लिए समय बढ़ाया जाएगा, इसको लेकर कोई निर्देश नहीं हैं।
-प्रताप ठाकुर, खाद्य आपूर्ति अधिकारी

Related posts