डांस के सुपर स्टार को इंड्स में आडिशन

ऊना। क्षेत्र के बाथू स्थित इंडस विश्वविद्यालय परिसर में युवा शिव शक्ति क्लब की ओर से आयोजित टैलेंट हंट कार्यक्रम ‘डांस के सुपर स्टार’ के आडिशन लिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडस विश्वविद्यालय के चांसलर डा. सुधीर कारथा ने की। इस मौके पर एजूकेशन सोसायटी के सचिव मिस्टर जान भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत मंगलवार को इंडस विश्वविद्यालय के परिसर में आडिशन लिया गया। इसमें 97 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और 27 से बच्चों को सिलेक्ट किया गया है। इंडस विश्वविद्यालय के चांसलर डा. सुधीर कारथा ने बताया कि नृत्य एवं संगीत हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं और इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इंडस विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इंडस विश्वविद्यालय ने हमेशा प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया है और भविष्य में भी यही प्रयास रहेगा कि अधिकाधिक ग्रामीण प्रतिभाएं आगे आएं और उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक पंकज कतना ने बताया कि युवा प्रतिभा को बेहतर दिशा में लगाने के लिए इस आयोजन को तय किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहला प्रयास है और इसे बेहतर करने के लिए क्लब की सदस्य टीम हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्हाेंने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को लेकर फाइनल कार्यक्रम 14 जुलाई को ऊना में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार जिलों में इस प्रतियोगिता के लिए आडिशन लिए जा रहे हैं, जबकि 30 जून को ऊना में क्वार्टर फाइनल होगा।

Related posts