
वोट डालने के लिए दिल्ली के मतदाताओं को जागरूक करने आए ‘बुलेट राजा’ यानी सैफ अली खान बुधवार को मीडिया पर ही भड़क गए।
तैश में आकर यहां तक कह दिया कि उन्होंने दिल्ली आकर गलती की। आगे से मैं दिल्ली नहीं आऊंगा। मुंबई में बैठकर ही इंटरव्यू दे दूंगा।
इतना कहकर वह वोटर जागरूकता के लिए आयोजित रैली का भी हिस्सा नहीं बने। सिर्फ फिल्म प्रमोशन के लिए बुलेट पर बैठकर फोटो क्लिक कराकर लौट गए।
दरअसल, उत्तरी जिला चुनाव कार्यालय ने सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, जिमी शेरगिल की फिल्म बुलेट राजा के साथ वोटरों को मतदान के लिए जागरूक करने बाइक रैली का आयोजन किया था।
इसमें सैफ अली खान को भी बुलेट के साथ शामिल होना था। कार्यक्रम सुबह साढ़े ग्यारह बजे होना था।
मगर सैफ अली खान व दूसरे सदस्य दो बजे के बाद जिला चुनाव कार्यालय पहुंचे।
देरी से आने का कारण पूछने पर उन्होंने अपनी गलती मानने से इनकार किया और इसके लिए पहले तो ट्रैफिक को जिम्मेदार बताया।
फिर चुनाव अधिकारियों को ही दोषी ठहरा दिया। यही नहीं माफी मांगने के बजाय जिले के डीसी से माफी मांगने के लिए कह दिया।
इससे मीडिया ने फिर देरी का कारण जानना चाहा तो वह भड़क गए।
