
ऊना। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि महिला आरक्षियों को समय-समय पर स्कू ल, कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात ड्यूटी पर तैनात किया जाए। जिला ऊना में बढ़ती हुई चोरियों के बारे में रात्रि गश्त, नाकाबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा रात्रि के समय घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की जाए। आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जाए।
थाना पर्यवेक्षक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले थाना, चौकियों व बैरियरों का रात और दिन के समय औचक निरीक्षण करें। पर्यवेक्षक अधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि अपने-अपने इलाकों के दुश्चरित्र व्यक्तियों के क्त्रिस्याकलापों पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके अतिरिक्त सीमावर्ती इलाकों में असामाजिक तत्वों व अवैध शराब, मादक द्रव्य इत्यादि की तस्करी करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों को किसी प्रकार की कोई ढील नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
