ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी 500 रुपये से अधिक नकद राशि नहीं रखेंगे :एसपी दिवाकर शर्मा

बिलासपुर
एसपी दिवाकर शर्मा
पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एसपी बिलासपुर ने कड़े आदेश जारी किए हैं। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा है कि ट्रैफिक चेकिंग पर जाने वाले पुलिस कर्मी अपनी जेब में 500 रुपये से अधिक नकद राशि नहीं रखेंगे। अधिक पैसे साथ रखने पर इसका पूरा उल्लेख रोजनामचा में करना होगा। ऐसा न करने वाले पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

एसपी ने कहा कि कि भ्रष्टाचार करने वाले और उसमें संलिप्त कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। आदेश के अनुसार पुलिस नाका, ट्रैफिक जांच, नाके पर जाने वाले पुलिस विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देनी होगी। आदेशों की पालना न करने वाला मुलाजिम भ्रष्ट आचरण में संलिप्त माना जाएगा।

यातायात चेकिंग और नाकों के दौरान कोई भ्रष्टाचार न हो इसके लिए यह कदम उठाया गया है। इस संबंध में सभी पर्यवेक्षक अधिकारी जिला बिलासपुर, सभी थानों और चौकियों के प्रभारी के अलावा यातायात इकाई बिलासपुर को उक्त आदेश की कापी भेज दी गई है।

Related posts