ट्रक यूनियन के अध्यक्ष गिरफ्तार

टाहलीवाल (ऊना)। द बीत एरिया ट्रक आपरेटर यूनियन टाहलीवाल के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह बिल्लो को गुंडा टैक्स वसूलने के आरोप में हरोली पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया। ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह बिल्लो पर नंगल पंजाब के दीक्षित कुमार राजवीर पुत्र गुलशन कुमार ने उन पर जबरन गाड़ी रोक कर गुंडा टैक्स वसूलने एवं गाड़ी को जबरन छीनने के आरोप लगाते हुए हरोली थाना में एफ आईआर दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह बिल्लो को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ हरोली महेंद्र कुमार ने बताया कि बलवीर सिंह बिल्लो को गुंडा टैक्स वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related posts