
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी स्कूल में सोमवार को मुख्यमंत्री की जनसभा के साथ ही वार्षिक समारोह का भी आयोजन किया गया। इसमें मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
जमा 2 नान मेडिकल के अमित चौहान, ललित मलकानिया, सचिन चौहान, शैलजा चौहान, प्रियंका देवी, ज्योति, जमा दो आर्ट्स के कपिल डोगरा, मीना देवी, पूजा देवी, जमा एक मेडिकल के मनोज कुमार, अक्षय कुमार, विकास धीमान और कॉमर्स के कल्पना डोगरा, शबनम कुमारी, प्रियंका, ज्योति, आर्ट्स की कविता देवी, रीता देवी, संतोष कुमारी, मैट्रिक के विवेक सुमन, दीक्षा कुमारी, काजल कुमारी और नवमी के नवीन कुमार अभिषेेक, पल्लवी चौहान, आठवीं के आयुष ठाकुर, ममता कुमारी, सोनाली, सातवीं कक्षा के नीरज कौशल, शेखर, ऋषभ, मोनिका, छठी कक्षा की ईशा, कमल कुमार और साहिल को पुरस्कृत किया।
अंडर 19 बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों पंकज, मनोज, अमित चौहान, कुशल डोगरा, विवेक, अमित कुमार, मनीश कुमार अंकुश कुमार, राजीव कुमार, अरुण कुमार, अभिषेक के अलावा अल्का राठौर, दीक्षा, शशि, अरुण, मनीष को भी सम्मानित किया। पुनीत कुमार, अखिल कुमार, अक्षय कुमार, विपिन, विशाल, अनुज, दीपक, अभिषेक, रोहित, ऋतिक, दीपक कुमार को सम्मानित किया। कविता कुमारी, पल्लवी, प्रियंका, सुमन, आंचल कुमारी को सम्मानित किया। एनएसएस स्वयंसेवी संतोष कुमारी, अक्षय कुमार, रीता शर्मा, शिवानी, प्रियंका, अमित कुमार को सम्मानित किया।
