
नादौन (हमीरपुर)। बेरोजगार संघ की बैठक नादौन में आयोजित की गई। बैठक में बेरोजगारों ने टेट परीक्षा में पास प्रतिशत अंकों की शर्त में छूट प्रदान करने की मांग की। संघ ने कहा कि बेरोजगार टीजीटी प्रशिक्षितों के साथ टेट के नाम पर भद्दा मजाक किया जा रहा है। हाल ही में आयोजित टीजीटी नॉन मेडिकल तथा मेडिकल वर्ग में घोषित टेट परिणामों में केवल 10 प्रतिशत अभ्यर्थी ही सफल हुए हैं, जो बेरोजगारों का मनोबल तोड़ने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीजीटी नॉन मेडिकल के लगभग 35 से 40 अंकों के प्रश्न टेट सलेबस के बाहर से डाले गए थे। इसके अनुसार देखा जाए तो 110 अंकों का 60 प्रतिशत या 55 प्रतिशत लिया जाए, जिससे बेरोजगारों को न्याय मिल सके। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि यदि संभव न हो तो 45, 40 प्रतिशत पास प्रतिशतता रखी जाए। टेट में दस प्रतिशत परिणाम ऐसी परिस्थितियों में है, जब प्रदेश की साक्षरता दर 83 प्रतिशत से अधिक है। टेट का परिणाम 50 प्रतिशत से अधिक होता तो 35 से 40 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी टेट पास में छूट की मांग नहीं करते। उन्होंने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि मांग पर गंभीरता से विचार किया जाए। बैठक के दौरान बलदेव सिंह, विनीत कुमार, अजय कुमार, सुरजीत सिंह, प्रीतम चंद, विनोद कुमार, सतीश कुमार, राज कुमार, किशोर चंद, सुमन, अंजु, पवनी, प्रियंका, सोनिका, पवन कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार, पंकज सूद, रजनीश कुमार, राकेश भाटिया, रणजीत सिंह, संजय कुमार, सोनू राणा, प्रवेश शर्मा, विकास शर्मा, अशोक राणा, नीरज कुमार, अमित कुमार, भांता कुमार, प्रियंका शर्मा, अल्का, नेहा, रूचि धीमान, मोहित धीमान, विनय जसवाल, राजेश कुमार, ललित मोहन आदि उपस्थित थे।
