टिब्बी क्षेत्र के लोग जी रहे हैं नारकीय जीवन

फगवाड़ा (मुकेश): गुरु तेग बहादुर नगर (टिब्बी) क्षेत्र के लोग काफी दिनों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। विशेषकर बरसात के दिनों में बरसात खत्म होने के बाद भी काफी दिन तक बरसाती व सीवरेज का पानी सड़कों पर जमा रहता है। पड़ताल के तहत पिछले महीने जो इस क्षेत्र की सड़क बनी थी वह भी कांच की तरह बिखरने लगी है।

सड़कों पर बरसाती पानी जमा होने से क्षेत्र में गंभीर बीमारी फैलने का भय बरकरार है। समय रहते अति शीघ्र गुरु तेग बहादुर गेट (टिब्बी) की गलियों के आस पास जमा होने वाले बरसाती पानी की समस्या का हल न हुआ तो क्षेत्र के लोगों की परेशानियां बढऩे से उनका जीना दुश्वार होने लगेगा। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Related posts