टिप्पर की टक्कर से एक की मौत

कुल्लू। आनी के ब्रो में टिप्पर की टक्कर से एक कार चालक की मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे निरमंड के बायल पुल के पास चालक कार अपनी कार को पार्क कर रहा था। इसी दौरान एक टिप्पर आया और चालक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद चालक सड़क पर गिर गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस दल घटना स्थल के लिए रवाना हो गया। पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि इस हादसे में मारे गए कार चालक की पहचान निरमंड के अवेरी निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ 279 और 304 ए के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल करतार सिंह कर रहे हैं।
चार के खिलाफ मुकदमा
डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि इस दौरान हुड़दंग मचाने और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने पर प्यारे लाल, जितेंद्र कुमार, सोनू और टिक्कम राम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान इन लोगों ने सरकारी सेवा में बाधा पहुंचाई है।

Related posts