टाहलीवाल में उद्योग के खिलाफ इंटक का प्रदर्शन

टाहलीवाल(ऊना)। टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के तहत बाथडी में एक परफ्यूम उद्योग में एक कामगार की मशीन में बाजू आ जाने से बुरी तरह घायल होने के मामले को लेकर इंटक ने जिला अध्यक्ष कामरेड जगत शर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन किया। जिला इंटक अध्यक्ष जगत रात शर्मा ने कहा कि उद्योगाें में कामगारों के साथ पेश आने वाले हादसों के लिए उद्योगाें के साथ-साथ श्रम विभाग भी जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि उद्योगाें में कामगारों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए जाते हैं। इसकी वजह से कोई हादसा होने पर कामगार को अंगहीन होना पड़ता है या उसे अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि उद्योग में जिस मशीन से कामगार का हादसा हुआ है। वह काफ ी समय से खराब चल रही थी एवं एक हेल्पर का काम करने वाले कामगार को मशीन आपरेटर के काम पर लगा दिया जिसकी वजह से यह हादसा पेश आया। उन्होंने कामगारों के लिए सुरक्षा उपकरण एवं श्रम नियमों का पालन करने के लिए संबंधित उद्योग को ज्ञापन भी दिया ।
इस मौके पर हरोली इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर बाथु गांव की प्रधान सुरेखा राणा, हिमाचल सामान्य, लघु उद्योग के निदेशक पवन ठाकुर, एनजीओ प्रधान विपिन राणा, सतीश सहित इंटक कार्यकर्ता मौजूद थे

Related posts