टाहलीवाल बनेगा औद्योगिक कोरीडोर

टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल क्षेत्र को औद्योगिक कोरीडोर बनाया जाएगा। यहां अधिकतर उद्यमी उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखा रहे हैं। बाथू, बाथड़ी में भी उद्योग स्थापित हो रहे हैं। यह बात उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। वह रविवार को बाथू के कामरोटा मोहल्ला में ग्रामीणों से रू-ब-रू थे। कहा कि बाथू, बाथड़ी, टाहलीवाल औद्योगिक कोरीडोर बनने से प्रदेश के मानचित्र पर अपनी पहचान बना रहा है। 28 करोड़ की लागत से बनने वाली बीत सिंचाई योजना के तहत 18 ट्यूबवेलाें को बोर कर उमराली में लिफ्ट कर सिंचाई पानी क ो बाथू गांव से भी जोड़ दिया गया है। सिंचाई योजना के लिए सात करोड़ की एक किस्त जारी हो चुकी है। इससे गांव के हर खेत को पानी मिलने से सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा 10 करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन, 4.5 करोड़ की लागत से लेबर हॉस्टल व गुरपलाह चौक में मसूरी की तरह एक रेन शेल्टर बनाया जाएगा। 300 करोड़ की लागत से फू ड पार्क भी बनकर तैयार होगा। उन्हाेंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विकास पूरी तरह ठप होकर रह गया था। कांग्रेस सरकार बनने के बाद हरोली में विकास ने गति पकड़ी है। ग्रामीणों की मांग पर सराय के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये और सड़क का निर्माण करवाने व अन्य विकास कार्यों के लिए राशि मुहैया करवाने की बात कही। इस मौके पर पंचायत प्रधान एवं श्रम कामगार बोर्ड की निदेशक सुरेखा राणा, लघु एवं सामान्य उद्योग के निदेशक पवन ठाकु र, जिप सदस्य सुमन ठाकुर, उप प्रधान कुलविंद्र सिंह, राजेंद्र पुरी, सुभाष पुरी, सुरेंद्र कुमार, दिपो देवी, माया देवी, रामलुभाया सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts