टावर से सैल ले उड़े शातिर

गलोड़ (हमीरपुर)। क्षेत्र के नारायणा दा ताल गांव में स्थित बीएसएनएल टावर से चोर 24 सैल चुरा ले भागे हैं। 24 सैलों की कीमत लगभग एक लाख पचासी हजार रुपये आंकी गई है। चोरी की घटना से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं।
गौर रहे कि बीएसएनएल का टावर जंगल क्षेत्र में है। इसकी देखभाल के लिए कोई चौकीदार नहीं है। ऐसे में चोरों ने बड़े आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दूरभाष केंद्र गलोड़ के प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि चोरी की घटना की रिपोर्ट आनलाइन दर्ज करवा दी गई है। क्षेत्र के लोगों में राकेश कुमार, देश राज, बलदेव सिंह, कमलजीत, राजेश कुमार ने क्षेत्र में रात्रि गश्त की मांग उठाई है। उधर, बीएसएनएल के एसडीओ रमेश शर्मा ने नारायणा दा ताल नामक स्थान पर लगे बीएसएनएल टावर से 24 सैलों के चोरी होने की पुष्टि की है।

Related posts