टांग से अलग हो गई हड्डी

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के नलवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। एक की टांग बुरी से कुचली गई है। जिससे टांग की हड्डी टूटकर अलग हो गई। युवक की टांग की हड्डी टूटने के बाद बाहर निकल गई और टांग एक ओर मुड़ गई। हादसा ट्रक और बाइक के बीच हुआ। घटना के तुरंत देर बाद दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दो युवक बाइक पर ऊना की ओर जा रहे थे। नलवाड़ी के पास अचानक सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। ट्रक में सीमेंट लदा हुआ था। हादसे में सुनील कुमार पुत्र ठाकुर दास, राज पुत्र अर्जुन दास गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक पंजाब के लुधियाना शहर के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में राजू की टांग की हड्डी टूट जाने से टांग एक ओर मुड़ गई। उधर, थाना बंगाणा के एसएचओ रामदास कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts