
आनी (कुल्लू)। क्षेत्र में सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं जिससे गृहिणियों के घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। आलम यह है कि हर घर में प्रयोग होने वाला प्याज जहां 32 रुपये किलो मिल रहा है। वहीं टमाटर 80 रुपये को भी पार कर गया है जिससे अब टमाटर और प्याज आम लोगों की पहुंच से दूर हो गया है। जबकि अन्य सब्जियों का भी यही हाल है।
पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सब्जियों के दामों में तीन गुणा तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आलम यह है कि पिछले दस दिन पहले 20 रुपये किलो मिलने वाले टमाटर 80 रुपये पहुंच गए हैं। जबकि 15 रुपये किलो मिलने वाला प्याज अब 32 रुपये किलो की दर से मिल रहा है। क्षेत्र की गृहिणियों में पूजा गुप्ता, कला देवी, शालिनी शर्मा, मंजू, सुनीता और आशा देवी का कहना है कि सब्जियों के दामों में हो रही भारी बढ़ोतरी ने घर का बजट पूरी तरह से बिगाड़ दिया है। उक्त महिलाओं का कहना है कि दस दिनों में सब्जी के दाम तीन गुणा तक बढ़े हैं।
सब्जी दाम पहले दाम अब प्रति किलो
टमाटर 20 60 से 80 रुपये
शिमला मिर्च 25 50 रुपये
भिंडी 25 40 रुपये
बैंगन 20 40 रुपये
करेला 20 40 रुपये
घीया 15 30 रुपये
प्याज 15 32 रुपये
फूल गोभी 15 15 रुपये
