
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत झंझयाणी में एक व्यक्ति से अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई नरेश कुमार बड़सर क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान टीम सहित जब झंझयाणी के पास पहुंचे तो यहां उन्होंने कुलदीप कुमार उर्फ बग्गा पुत्र किशभन लाल निवासी मलेहड़ा से 3750 एमएल देशी और 750 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर बग्गा के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
