ज्वेलर्स शॉप से गहने चुराती तीन महिलाओं की हरकत हुई सीसीटीवी में कैद

मनीमाजरा: मनीमाजरा की श्री स्वरूप जी ज्वेलर्स शॉप से तीन महिलाओं को गहने चुराते पकड़ा गया। दुकान के मालिक ने बताया कि उनकी सारी हरकत दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान के मालिक ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि दुकान में दोपहर करीब 2.30 बजे तीन महिलाएं आई। मौका पाकर उन्होंने एक जोड़ी टॉप्स और सोने की बाली चुरा ली।

दुकान के मालिक विनीत ने बताया कि उसे दुकान से गहने चोरी होने का अंदेशा तब हुआ जब खाली डिब्बे में सामान भरा जा रहा था। शक के तहत उसने सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में महिलाएं सामान चुराती नजर आ रही हैं। इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

Related posts