
कुल्लू। कलाकेंद्र में आयोजित चैहणी फोर्ट उत्सव में आयोजित सोलो डांस स्पर्धा के जूनियर वर्ग में दिव्या प्रथम रही। दो दिवसीय इस उत्सव का समापन एसडीएम सुरेश जसवाल ने किया। ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
एसडीएम ने उत्सव में करवाई गई विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाआें में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। 18 और 19 अगस्त को हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ एपीएमसी के अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा ने किया। चैहणी फोर्ट द्वारा करवाए गए इस उत्सव के जूनियर वर्ग में दिव्या प्रथम रही। अंचन दूसरे तथा भूमिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग की डांस स्पर्धा में वर्षा, देविका और तनुजा ने पहले तीन स्थान हासिल किए। ग्रुप डांस स्पर्धा में द पैराडाईज हंटर पहले स्थान पर रहा है। जूनियर के एकल गान में अंजनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह पंचम ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दूसरा तथा श्वेता और शवांश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान हासिल किया। संस्था के अध्यक्ष राकेश वैद्य भोेलू ने कहा कि चैहणी फोर्ट उत्सव मेें अव्वल रहे प्रतिभागियों को वॉयस आफ हिमालय के ग्रांड फिनाले में सीधा प्रवेश दिया जाएगा। इस मौके पर जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युवराज बोध, वॉयस आफ हिमालय के निदेशक महेश चंद्र, शेरू बाबा, पूजा शर्मा सुनीता ठाकुर, विद्या सागर, केके ठाकुर और रविंद्र ठाकुर मौजूद रहे।
