जीजा-साले की हत्या

नई दिल्ली। रंजीत नगर में जीजा और साले की हत्या कर दी गई। दोनों के शव पटेल नगर रेलवे ट्रैक पर मिले। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। नुरूलन (20) मां के साथ कठपुतली कॉलोनी में रहता था। कुछ दूरी पर ही उसके जीजा मेहताब (22) भी रहते थे। दोनों डेंटिंग पेंटिंग का काम करते थे। शाम को इफ्तार करने के बाद नुरूलन और मेहताब घर से निकले थे लेकिन रात तक नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह एक सिपाही ने नुरूलन की मां को बताया कि उसके बेटे और दामाद का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा हुआ है। उनके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। दोनों के पास से मोबाइल और पर्स मिला है। पुलिस को आशंका है कि रंजिश की वजह से दोनों की हत्या की गई।

Related posts