
हमीरपुर। जिला में ठंड का प्रकोप चरम पर है। सुबह देर तक घनी धुंध पड़ रही है। इससे निगम के करीब एक दर्जन रूट प्रभावित हो रहे हैं। रात्रि रूटों की लगभग सभी बसें गंतव्य पर देरी से पहुंच रही है।
हमीरपुर से दिल्ली, हमीरपुर से अमृतसर और पंजाब के लगभग एक दर्जन रूटों पर निगम की बसें धुंध के कारण देरी से पहुंच रही है। हमीरपुर डिपो के करीब एक दर्जन रूट घनी धुंध के चलते प्रभावित हो रहे हैं। बसें एक से डेढ़ घंटा देरी से निर्धारित स्टेशन पर पहुंच रही हैं। सुबह करीब दस बजे तक घनी धुंध का नजारा देखने को मिल रहा है। निजी और निगम की बसों के लोकल रूट भी प्रभावित हो रहे हैं।
उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार का कहना है कि धुंध के चलते बसों के रूट प्रभावित हो रहे हैं। मैदानी इलाकों में घनी धुंध होने से बसों की रफ्तार थम रही है। यात्रियों में दीपक भारद्वाज, सुभाष राणा, सुनील राणा आदि का कहना है कि घनी घुंध के चलते कई जगहों पर चालकों को बसें भी रोकने पड़ रही हैं। यहां तक कि चालकों को धीमी गति में बसें दौड़ानी पड़ रही है। बसें गंतव्य पर देरी से पहुंच रही हैं।
ठंड से लोग घरों में दुबकने को मजबूर
ठंड का प्रकोप बढ़ने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। देर सुबह तक लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। जबकि दुकानदार गली कूचों में आग सेंकने को मजबूर हैं। लोगों में नरेश कुमार, रजनीश, विजय, सुरेश, रमेश चंद, मीरां देवी आदि का कहना है कि ठंड ने जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है।
