
ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 2 से 4 जनवरी तक ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह 29 करोड़ 68 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
2 जनवरी को शाम साढ़े तीन बजे हरोली हलके के पंजावर में दो करोड़ की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री मुकेश अगिभनहोत्री करेंगे। मुख्यमंत्री 3 जनवरी को सुबह साढे़ दस बजे गगरेट में 13 करोड़ 68 लाख 72 हजार की लागत की सीवरेज योजना, अंबोटा में लगभग एक करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना और भंजाल व कुठेड़ा लोहारली में 3 करोड़ 31 लाख 15 हजार लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के संवर्द्धन का शिलान्यास करने के बाद दौलतपुर चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री इसी दिन सायं साढ़े पांच बजे कुटलैहड़ हलके के झलेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका रात्रि ठहराव ऊना में होगा। मुख्यमंत्री 4 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे चिंतपूर्णी में 8 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत की सीवरेज योजना का शिलान्यास और खड़ोह में एक करोड़ 19 लाख लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना का उद्घाटन करने के बाद अंब के रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री ठठल में हिमाचल टैक्सटाइल लिमिटेड इकाई का शुभारंभ करने के बाद धर्मशाला के लिए रवाना हो जाएंगे। यह जानकारी सरकारी गुरमीत बेदी ने दी।
