जिला में रखे जाएंगे 16 भाषा अध्यापक

हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग भाषा अध्यापकों के बैच अनुसार पदों को भरने जा रहा है। जिला में विभिन्न वर्गों के 16 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। सामान्य वर्ग के 9, सामान्य (आईआरडीपी) के 2, एससी का 1, एससी (आईआरडीपी) का 1, एससी (डब्ल्यूएफएफ) का 1, ओबीसी का 1, एसटी वर्ग का 1 पद भरा जाएगा। पदों को भरने के लिए साक्षात्कार जनवरी में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को 2 जनवरी 2014 तक आवेदन करना होगा। उसके बाद दिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इन पदों के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने अध्यापक पात्रता परीक्षा पास की होगी। योग्य अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस पर आवेदन के लिए निर्धारित प्रपत्र अधोहस्ताक्षरी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक (कार्यवाहक) रेणू कौशल ने बताया कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत छूट दी गई है। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र पर जरूरी प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रतियों सहित अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

Related posts