जिभी स्कूल को आल राउंड बेस्ट का खिताब

बंजार (कुल्लू)। जिभी में तीन दिवसीय मंडल स्तरीय प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता खत्म हो गई है। प्रतियोगिताओं का समापन तांदी पंचायत के प्रधान हेतराम ने किया। केंद्रीय मुख्य शिक्षक बलवंत नेगी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता में केंद्र बंजार, जिभी और मिहार के 110 बच्चों ने भाग लिया।
आल राउंड बेस्ट के खिताब से जिभी स्कूल को नवाजा गया। समापन समारोह में तांदी पंचायत के प्रधान हेतराम ने बच्चों को पुरस्कार बांटकर सम्मानित किया। खो-खो के छात्र वर्ग में मिहार स्कूल प्रथम रहा। जिभी स्कूल की टीम द्वितीय रही। छात्रा वर्ग में जिभी पहले और मिहार स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग के कबड्डी मुकाबले में जिभी प्रथम और बंजार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन छात्र वर्ग में बंजार और छात्रा वर्ग में जिभी ने बाजी मारी। लोक नृत्य स्पर्धा में बंजार स्कूल प्रथम रहा। समूहगान में जिभी ने बाजी मारी। इस अवसर पर तीनों केंद्रों के मुख्य शिक्षक कोच महावीर, प्राथमिक अध्यापक संघ बंजार के प्रेस सचिव चंदन नेगी, एसएमसी के सदस्यगण और अध्यापक मौजूद रहे। प्राथमिक अध्यापक संघ बंजार के प्रेस सचिव चंदन नेगी ने बताया कि खंड बंजार की कक्षा पहली से पांचवीं की खेल प्रतियोगिता 11 सितंबर से 14 सितंबर तक थाटीबीड़ में होगी।

Related posts