जितेंद्र ठाकुर तीसरी बार परिषद के अध्यक्ष नियुक्त

मनाली। भारत विकास परिषद शाखा मनाली ने कार्यकारिणी का मंगलवार को गठन कर जितेंद्र ठाकुर को तीसरी बार अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर जितेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में पुष्पा तलवार उपाध्यक्ष, देवी सिंह प्राम्फा महासचिव, लिखित राम ठाकुर सह सचिव, राजेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, सुमन सूद सह कोषाध्यक्ष और मोहन को प्रेस सचिव बनाया गया। डाक्टर रावत मुख्य सलाहकार नियुक्त किए हैं। महासचिव खेखराम ठाकुर ने परिषद द्वारा किए कार्यों का ब्योरा पेश किया। वित्त सचिव राजेंद्र कुमार ने परिषद की तरफ से खर्च की राशि बारे जानकारी दी। तीसरी बार अध्यक्ष बने जितेंद्र ने कहा कि वह शाखा के विकास में हर संभव योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि वह सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को साथ लेकर परिषद के लिए काम करेंगे।

Related posts