
जालंधर: ब्रांच आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट की और से आज सर्विस टैक्स पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में सरकार द्वारा सर्विस टैक्स जमा करवाने की समय सीमा बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई।
जालंधर ब्रांच आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट के चेयरमैन अश्वनी जिंदल के अनुसार जो लोग 2007 से अभी तक सर्विस टैक्स जमा नहीं करवा पाए वो अगर 31 दिसंबर से पहले टैक्स जमा करवा देते है तो उन्हें किसी भी तरह का जुर्माना नहीं देना पड़ेगा। सरकार द्वारा सर्विस टेक्स की निकली नई स्कीम काफी लाभदायक है और उम्मीद है कि आम जनता इस स्कीम का भरपूर फायिदा उठाएगी।
