जामिया में दाखिला जून अंत तक

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के शैक्षणिक सत्र 2013-14 में दाखिला जून के अंत तक होगा। दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित होने के साथ ही प्रवेश परीक्षा के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। प्रो. सिम्मी मल्होत्रा के अनुसार, स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे 21 जून तक जारी हो जाएंगे। चयनित छात्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। एमए, एचआरएम, एमफिल इतिहास, इंग्लिश, उर्दू, हिंदी डिग्री प्रोग्राम के नतीजे सोमवार को जारी हो गए हैं, जबकि एमबीए एग्जीक्यूटिव व एमबीए फुल टाइम, एमआईबी की सूची मंगलवार शाम तक आएगी। एमएसीसी बॉयो टेक्नोलॉजी, एमएससी बॉयो साइंस,बीएड के बुधवार और बीटेक का रिजल्ट बृहस्पतिवार को आएगा। इसके अलावा एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमएससी बायोइंफोरमैटिक्स, एमए परशियन, एमएससी फिजिक्स, एमएससी टेक्नोलॉजी इंडस्ट्रियल मैथ्स, एमए (इस्लामिक स्टडीज, इकोनोमिक्स, पॉलिटिक्ल साइंस के चयनित छात्रों की सूची शुक्रवार शाम जारी होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम देखने के लिए जामिया की वेबसाइट jmi.ac.in/studyatjamia/resultsentrance/Entrance पर सर्च करें।

Related posts