
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 16 जुलाई से शैक्षणिक सत्र 2013-14 शुरू होगा। जामिया कैंपस में 16 से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। प्रो. सिम्मी मल्होत्रा के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर आयोजित दाखिला प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। मंगलवार से सभी 37 विभागों, 27 रिसर्च सेंटर व 9 फैकल्टी से संबंधित सभी पाठयक्रमों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
