
टोक्यो: अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, पूर्वी जापान में आज 5.3 तीव्रता से आए भूकंप में टोक्यो की इमारतें हिल गई, लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
जापान की राजधानी टोक्यो के उत्तर पूर्व में होंशू के इबाराकी स्वायत्त क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में भूकंप रात 1 बजकर 10 मिनट (जीएमटी समयानुसार शाम 4 बजकर 10 मिनट) जमीन से 67 किलोमीटर गहराई पर आया।
भूकंप का केंद्र टोक्यो से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था और भूकंप आने के किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।
