जानिए मोदी ने द्वारका रैली में क्या कहीं खास बातें

मेरी दिल्ली वासियों से प्रार्थना है कि आधा-अधूरा मत करना हमारा एक साल बिगड़ गया। जिस पर भरोसा कर सकें, उसी की सरकार बनाइएगा। दिल्ली को आगे बढ़ाना है तो बहुमत की सरकार बनानी है।

झूठे वादों और भड़काऊ भाषणों से दिल्ली नहीं चलती है। मुझे विकास करके दिल्ली को जो ब्याज समेत लौटाना है उसके लिए मुझे ताकत दीजिए। आजाद हिन्दुस्तान में पहली बार ऐसा हुआ है कि बीमार इंसान की बीमारी का खर्चा सरकार उठा रही है। मेरे देश के गरीबों की अमीरी देखिए। किसी ने भी मुफ्त में खाते नहीं खोले हैं। इन सब ने पैसे जमा किए हैं।

मेरे देश के गरीबों की अमीरी देखिए 10 हजार करोड़ जमा कर लिए। मेरे पास किताबी ज्ञान नहीं है। मैं ईमानदारी से सरकार चलाना जानता हूं। मैने काम पूरा किया कि नहीं किया। मैं आपको अपने नसीब पर छोड़ने वाला नहीं हूं।

अब कोई म्यूनिसिपालिटी का आदमी धौंस नहीं दिखाएगा। पुलिसवाला आपको डंडा नहीं दिखाएगा। हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। इस इलाके में जाम की जो समस्या है। उसे किरन जी आसानी से समाधान करा देंगी। इसमें उनकी मास्टरी है।

Related posts