जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के अंतर्गत डडोह में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार अमरनाथ ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने गांव के युवकों को दवाई निगलने के बारे में बताया। इसकी सूचना युवकों ने उसके माता पिता को दी। परिजनों ने उसे तुरंत गलोड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। गौर रहे कि अमरनाथ गत कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि की।

Related posts