
ऊना। क्षेत्र के गांव बडैहर में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बडैहर में 30 वर्षीय रानी देवी निवासी अरररिया बिहार ने मंगलवार देर सायं जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे महिला की हालत काफी बिगड़ गई। हालत गंभीर होने के चलते परिजन महिला को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां पर महिला ने दम तोड़ दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
