
ऊना। क्षेत्र के गांव त्युडी में एक 53 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। त्युडी निवासी जोगेंद्र पाल ने वीरवार देर दोपहर बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ता देख परिजन उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, लेकिन शरीर में जहर की मात्रा अधिक फैलने के चलते उसकी मौत हो गई। मृतक के जहर निगलने के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उधर, एसएचओ केएल बैरी ने बताया कि पुलिस ने मृतक व्यक्ति का शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
