जसमीत कौर ने हासिल किया मेलबोर्न शहर में ‘मिस पंजाबन’ का खिताब

मोगा: दिल में कोई बात ठान ली जाए और पक्का इरादा कर लिया जाए तो हिमालय भी नजदीक लगता है ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मोगा जिले के गांव गिल की जसमीत कौर ने ‘मिस पंजाबन’ बनकर। जसमीत कौर के पिता सुखदेव सिंह और माता सुरिंदर कौर की बेटी ने आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर में हुए ‘मिस पंजाबन’ एशिया मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया है जिस से उसने न केवल मोगा का बल्कि पंजाब और भारत का नाम रोशन किया है

जब इस बात की खबर उनके घर पहुंची तो सारे गांव वाले और रिश्तेदार उन को वधाई देने पहुँचाने लगे। इस मोके पर जसमीत कौर की सहेली ने पत्रकारों को बताया की वह दोनों शुरू से ही इकट्ठी पढ़ी है बचपन से ही जसमीत कौर को बहुत ही शोंक था कि वह एक दिन दुनिया की मिस पंजाबन बने। वह तो सस्कूल और कालेज में भी काफी हिस्सा लेती थी। आज मुझे बहुत ख़ुशी है की मेरी सहेली ने विदेश में जाकर भी अपने पंजाब का नाम रोशन किया।

Related posts