
जसप्रीत ने दिया सबसे अच्छा भाषण
नालागढ़ (सोलन)। स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ के सौजन्य से शुक्रवार को मधुमेह दिवस पर गुरुनानक पब्लिक स्कूल जगातखाना (नालागढ़) में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें जसप्रीत कौर ने प्रथम, कमलजीत कौर ने द्वितीय, आंचल शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया, वहीं नरेंद्र कौर, कुलदीप कौर, देवेंद्र सिंह, हरदीपक और अभिषेक ठाकुर को सांत्वना पुरस्कार मिला।
गुरमत प्रचार ट्रस्ट के चेयरमैन सरदार नसीब सिंह ने विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षक नालागढ़ शशीपाल ठाकुर ने मधुमेह बीमारी के लक्षण और इसके उपायों के बारे में जानकारी दी। बच्चों को जंक फूड पिज्जा और बर्गर आदि नहीं खिलाने चाहिए और मोटापा नहीं होने देना चाहिए। मीठे का कम सेवन करना चाहिए और संतुलित भोजन खाना चाहिए। स्कूल के प्रधानाचार्य सरदार महेंद्र सिंह, गुरमत प्रचार ट्रस्ट के चेयरमैन सरदार नसीब सिंह व ट्रस्टी महेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग का इस जागरूकता शिविर व विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिता आयोजित करने पर आभार जताया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य सरदार महेंद्र सिंह, गुरमत प्रचार ट्रस्ट के ट्रस्टी सरदार महेंद्र सिंह, सूबेदार दयाल सिंह, गौरव, पुष्पेंद्र, रष्पिंद्र कौर, नीलम, राजकुमार, स्वास्थ्य विभाग की पर्यवेक्षक कृष्णा संधू, कार्यकर्ता नीलम गुप्ता और गुरजीत सैणी आदि मौजूद रहे।
