
हौजी (चंबा) डलहौजी को जल्द ही तीन सौगातें मिलने वाली है। इनमें बनीखेत में एक फायर ब्रिगेड स्टेशन, डलहौजी सिविल अस्पताल का नया भवन व स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नया भवन शामिल है। यही नहीं डलहौजी में नए बस अड्डे के निर्माण को लेकर भी संभावनाए तलाशने के निर्देश दिए जा चुके हैं। कई वर्षों से लंबित डलहौजी या आस-पास के क्षेत्र में फायर स्टेशन खोलने की स्थानीय लोगों की मांग को स्थानीय विधायक आशा कुमारी ने पूरा कर दिया है। बनीखेत के पद्दर रोड पर अगिभनशमन कें द्र खुल गया है। इस फायर स्टेशन में स्टाफ की तैनाती हो चुकी है और गाड़ी भी आ गई है। बहुत जल्द ही इस फायर ब्रिगेड स्टेशन का उद्घाटन विधायक आशा कुमारी करेंगी। गौरतलब है कि डलहौजी व आस-पास के क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। इसके लिए लोगों को स्थानीय एयर फ ोर्स के अग्निशमन वाहन पर निर्भर रहना पड़ता था या फिर चंबा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवानी पड़ती है। अब बनीखेत में फायर ब्रिगेड स्टेशन खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नया भवन भी बन कर लगभग तैयार हो चुका है। इसमें स्कूली बच्चो को नए कमरे, लैब व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। डलहौजी सिविल हॉस्पिटल के नए भवन का निर्माण भी युद्ध स्तर पर चला हुआ है। यह भी जल्द ही बन कर तैयार हो जाएगा इससे मरीजों को सुविधा मिलेगी। कांग्रेसी नेता नीरज शर्मा, विनय महाजन, कुलदीप शर्मा, रमेश कंवर, बिशन लाल, मंजीत सिंह, रवि खन्ना, परमजीत सिंह, नरेंद्र पुरी व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी विकास कार्यों का श्रेय डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की विधायक आशा कुमारी को दिया है।
