
चंडीगढ़: चंडीगढ़ 21 अगस्त को ऐसे आवेदकों के लिए पासपोर्ट अदालत लगाने जा रहा है जिनको अभी तक अपने पासपोर्ट नहीं मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि जिन आवेदकों ने पासपोर्ट के लिए 31 दिसंबर 2010 से पहले एप्लाई किया था उनको अगर अब तक पासपोर्ट नहीं मिले है वह जरूरी औपचारिकताएं पूरी करके इस रूकावटों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
यह अदालत सुबह साढ़े नौ से बारह बजे तक सेक्टर-34 के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में चलेगी। एप्लीकेंट्स को ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ फाइल नंबर की रसीद लानी होगी। ताकि पासपोर्ट बनाने के लिए एप्लीकेशन की प्रोसेसिंग को शुरू किया जा सके।
रीजनल पासपोर्ट ऑफिस के तहत चंडीगढ़ और मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, संगरूर, बरनाला, पटियाला, मानसा और अन्य एप्लीकेंट आ सकते हैं।
