
नई दिल्ली: जद(यू) सांसद जयनारायण निषाद ने सांसदों को पेट्रोल बचाने का एक नया तरीका बताया। उन्होंने बुधवार को संसद भवन परिसर में सांसदों को लाने के लिए बैटरी चालित रिक्शा चलाने की अनुमति देने को कहा। वह खुद भी ऐसे ही एक रिक्शे में बैठकर संसद आए थे लेकिन उनके रिक्शे को संसद परिसर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली।
उन्होंने कहा, ‘ईंधन की वर्तमान स्थिती को देखते हुए मैं सभी सांसदों से संसद आने के दौरान बैटरी चालित रिक्शे का उपयोग करने की अपील करता हूं और ऐसे वाहनों के परिचालन की संसद परिसर में अनुमति दी जानी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि यह वाहन पर्यावरण के अनुकूल है और इससे ईंधन की बचत की जा सकती है
गौरतलब है कि जयनारायण निषाद इससे पहले ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार बताया था।
