जनता से बेहतर संबंधों पर होगा काम : जी सिवा

केलांग। युवा आईपीएस अधिकारी जी सिवा कुमार ने लाहौल-स्पीति पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया है। कुमार को सुनील कुमार के स्थान पर लाहौल स्पीति का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। साल 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार इससे पहले राजगढ़, मंडी, धर्मशाला, जुन्गा और किन्नौर में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कुमार ने पहली बार लाहौल-स्पीति में एसपी का पदभार संभाला। वे मूलत: तामिलनाडू के रहने वाले युवा आईपीएस अधिकारी कुमार ने पदभार संभालने के बाद बताया है वह घाटी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने की दिशा में काम करेंगे।
लाहौल स्पीति की विषम भौगोलिक पृष्ट भूमि के बीच यहां के लोगों की जीवटता और सादगी से वह खासे प्रभावित हैं। राज्य सरकार और घाटी की जनता की आकांक्षाओं पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। कुमार ने कहा कि घाटी में स्पेशल पुलिस आर्गेनाइजेशन के तहत नियुक्त पुलिस कर्मियों को सक्रिय करते हुए उनके दायित्व को बढ़ाया जाएगा। स्पीति उपमंडल के निरीक्षण के लिए वह जल्द ही घाटी का दौरा करेंगे।

Related posts