जनता पर महंगाई का बज्रपात

कुल्लू। परिवहन मंत्री की ओर से शनिवार को बस किराये में बढ़ोतरी की घोषणा से जनता पर महंगाई का एक और बज्रपात हुआ है। न्यूनतम किराया 5 रुपये और 30 फीसदी बढ़ोतरी की कुल्लू की जनता ने कड़ी निंदा की है। आम जनता सहित विपक्षी दल भाजपा ने भी इसे प्रदेश के जनता के साथ धोखा बताया है। जिला के ग्रामीण लोगों का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार से जूझ रही जनता को अब सरकार ने बस किराया बढ़ा कर और झटका दे दिया है।
जनता ने इस निर्णय को जल्द वापस लेेने की मांग की है। कुल्लू के भूप सिंह, रोकी ठाकुर, जगदीश ठाकुर और तेज राम का कहना है कि सरकार का यह निर्णय बिल्कुल गलत है। खाद्य वस्तुएं दिन प्रतिदिन महंगी हो रही हैं। वहीं अब बस किराया बढ़ा कर कांग्रेस सरकार ने जनता को एक और तोहफा दे दिया। मणिकर्ण घाटी की मीना, आनी के उमा ठाकुर, रीता और लता का कहना है कि घाटी के लोग ज्यादातर बसों में सफर करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बढ़ाया गया किराया आम जनता के साथ धोखा है। इसे फैसले को सरकार को वापस ले लेना चाहिए। उधर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह, प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और मीडिया प्रभारी जोगिंद्र शुक्ला ने कहा कि पहले से ही कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता के जेब में ढाका मार रही है और अब बस किराया 30 प्र्रतिशत बढ़ाकर परेशानी में डाल दिया है। भाजपा आम लोगोें के हक को लेकर भाजपा सड़क पर उतरेगी।

Related posts