
ऊना। ऊना और हरोली भाजपा के अभ्यास वर्ग में सोशल मीडिया और सांसद की कार्यप्रणाली पर बोलते हुए हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का विशेष महत्व है। कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लेना होगा। इससे तुरंत अपनी बात जनता तक पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि बतौर सांसद उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता के हितों की आवाज को संसद में उठाया है और एक सर्वे में भी बेहतर औसत हाजिरी उनकी रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में जनता के साथ उनका संबंध सदैव प्रगाढ़ रहा है।
