जंजीरों से बंधे मजदूर को पुलिस ने रिहा करवाया

अमृतसर: गांव घन्नूपुर में एक किसान की ओर से अपने घर में ही बंदी बनाए गए मजदूर को चौकी घन्नूपुर की पुलिस ने रिहा करवाया है। किसान ने उसे जंजीरों से बांधा हुआ था। पुलिस ने किसान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज परमिंद्र सिंह ने बताया कि किसान स्वरूप सिंह ने मजदूर कुलदीप सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी धौलकलां को अपने घर पर पट्ठे काटने का काम करने के लिए रखा हुआ था।

मजदूर ने किसान से करीब 30 हजार रुपए एडवांस भी लिया हुआ था। उनका कहना है कि पिछले 3 दिनों से मजदूर काम पर नहीं आ रहा था। आज किसान कुलदीप के घर गया और उसे अपने घर लाकर जंजीरों के साथ बांध दिया। इसकी सूचना जैसे ही उन्हें मिली वह उक्त किसान के घर पर पहुंचे और मजदूर को वहां से छुड़वाया।

Related posts