छेड़छाड़ रोकने को कॉलेज का अजीबोगरीब फैसला?

कॉलेज में मोबाइल इस्तेमाल पर लगाया बैन

कॉलेज में मोबाइल इस्तेमाल पर लगाया बैन

हिमाचल के पीजी कालेज ऊना में दो छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में वीरवार को कॉलेज प्रशासन ने एक बड़ा ही अजीबों गरीब फैसला सुना दिया।

कॉलेज में हुई एंटी रैगिंग और अनुशासन कमेटी की बैठक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पर तो ज्यादा चर्चा नहीं हुई। लेकिन बैठक में छात्रों के मोबाइल इस्तेमाल पर बैन जरूर लगा दिया गया।

इस बैठक में कमेटी सदस्यों के साथ पीड़ित दोनों छात्राएं भी मौजूद रहीं। वहीं बैठक में एक छात्रा के अभिभावक भी मौजूद रहे। उधर, छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के इस फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है।

Related posts