छात्रों ने नाटी पर लूटी वाहवाही

हमीरपुर। गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में एसपी वीना भारती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने नाटी पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्रों ने अनारदाना…, सानु विस्की पिलाई जा वे…, झूम बराबर…, झुमके झुमके आदि पर खूब वाहवाही लूटी। कर्ण ने मेरी आशिकी अब तुम ही हो… पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रधानाचार्य रविंद्र पुरी ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इनमें चंदन भगत, अशोक कुमार, क्षितिज शर्मा, आशुतोष, अभिनंदन, नितिन नेगी, शुभम गुप्ता, अभिशीष चंदेल, नवीन बन्याल, नितिन नेगी, शुभम गुप्ता, अभिषेक नेगी, रजत चौधरी, अश्वनी जसवाल, चिराग जीर, अक्षय चौहान, नवीन शर्मा, रोहिणी, रमाकांत, अदिति शर्मा, मोविन शर्मा, पूनम संधू, अक्षय ठाकुर, कंचन बाला, रितु राज, उर्वशी बंधु, रोहिणी, अदिति शर्मा, अक्षय चौहान, नवीन शर्मा, राहुल, ईशान, कर्मवीर, प्रियंका ठाकुर, अंकित चोपड़ा, मनव, शक्ति शर्मा, अभिषेक, आंचल शर्मा आदि शामिल रहे। समीक्षा, आस्था, अनुष्का, साधिका, नेहा, कर्ण, आदित्य, आर्ची, अंकुज, शुभम, इशिता, दिव्या, कृतिका, दीक्षा, अर्पणा, अदिती, आदि, पर्व आदि बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य रविंद्र पुरी ने सभी बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts