
ऊना। कल्याण माउंट शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल में हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान छात्रों ने धार्मिक एवं देशभक्ति के गीत भी प्रस्तुत किए। स्कूल के संस्थापक एवं अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी सत्यभूषण शास्त्री ने भगवान हनुमान के ब्रह्मचर्य व्रत पर प्रकाश डाला। बताया कि ब्रह्मचर्य ही सुखी जीवन का आधार है। उन्होंने छात्रों को ब्रह्मचारी के रूप में शिक्षा ग्रहण करने तथा जीवन भर नशीले पदार्थों का सेवन न करने की शपथ दिलवाई। प्रो. खुशीराम शर्मा ने संस्था की ओर से छपवाई कल्याण सत्संग वाटिका नामक पत्रिका का विमोचन किया। सुमन शर्मा ने सुंदर कांड का पाठ किया। कृष्ण कुमार लद्दाखी ने कविता प्रस्तुत की और सत्यभूषण शास्त्री ने छात्रों को कल्याण सत्संग वाटिका पुस्तिका वितरित की। इस मौके पर स्कूल कमेटी के सदस्यों नरेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, शिव कुमार हांडा, परमजीत सिंह, शिव कुमार कपिला, रजनीश बख्शी, धर्मपाल, ओम प्रकाश, डा. जगदीश्वर कंवर, प्रेम सिंह राजपूत एवं प्रधानाचार्य सहित अध्यापक भी उपस्थित रहे।
