छात्रों के वाहन लाने पर पाबंदी

हरोली (ऊना)। ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ शुरू अभियान का असर पूरी तरह दिखने लगा है। ट्रिपल राइडिंग की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह प्रशासन ने छात्रों के स्कूल में वाहन लेकर आने पर पूरी पाबंदी लगा दी है। यह पाबंदी सोमवार से पूरी तरह लागू हो जाएगी। इससे पूर्व अमर उजाला के अभियान में कदम से कदम मिलाते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा में भी इसी फरमान को लागू कर दिया गया था।
शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह में स्कूली छात्रों एवं छात्राओं को स्कूल में दोपहिया वाहन लाने पर पाबंदी लगा दी गई। स्कूल परिसर में प्रबंधन कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अध्यक्षता कमेटी के प्रधान जितेंद्र सिंह ने की। यह निर्णय लिया गया कि कोई भी स्कूली छात्र जिसके पास लाइसेंस हो या ना हो, वह स्कूल के अंदर वाहन नहीं ला सकता है। यदि कोई छात्र ऐसा करता है तो उसके अभिभावकाें को सूचित कर उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कमेटी सदस्य अजय कुमार, दिनेश शर्मा, चमेल सिंह, प्रधानाचार्य अरुणा कौशल, अन्य शिक्षकों में जगदीश राम, राजेश कौशल, रीटा शर्मा, समीक्षा, अनीता, विकास शर्मा, अजय शर्मा, सतपाल, रामपाल, दीप राज, रोशन लाल, प्रदीप कालिया, कविता शर्मा, शोभा और सुषमा भी मौजूद रहे।

Related posts