छह दिन तक 14 साल की नाबालिग से किया गैंगरेप

हिमाचल के आनी (कुल्‍लू) के पटारना गांव के दो लोगों ने मिलकर 14 साल की नाबालिग से जबरन दुराचार किया। वारदात के वक्‍त पीड़िता घर पर अकेली थी। नाबालिग के मां बाप किसी कार्य से बाहर गए थे और बेटी घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए दोनों आरोपी 7 से 12 दिसंबर तक उससे दुष्कर्म करते रहे। वो गिड़गिड़ाती रही लेकिन दरिदों का दिल नहीं पसीजा।

उन्होंने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जब मां बाप घर वापस आए तो पीड़ित ने किसी तरह हिम्‍मत जटाकर मां बाप को आपबीती सुनाई। पुलिस से मिल जानकरी के मुताबिक पीड़ित का मेडिकल करवा दिया गया है। परिजनों में आनी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

Related posts