छत से घुसकर पौने दो लाख का माल किया पार

बांदा। शहर में चोरियों की आए दिन हो रही घटनाओं की श्रृंखला में एक और कड़ी जोड़ते हुए शातिर चोरों ने परिजनों से भरे घर में धावा बोलकर लगभग पौने दो लाख रुपये का सामान और नगदी पार कर दिया। कोतवाली में तहरीर दी गई है।
कंचनपुरवा निवासी हरीमोहन धुरिया ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात उसके घर की छत से चढ़कर चोर मकान में दाखिल हो गए। बक्सों में रखा सामान, जेवर और नगदी पार कर दिया। घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था। हरीमोहन घर पर नहीं था। जिस कमरे से चोरों ने माल पार किया वहां उनकी मां और बहन सो रही थीं लेकिन उन्हें भी भनक नहीं लगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related posts