
गोहर(मंडी)। चैलचौक पंचायत के घयाहण गांव में चोरों ने एक मकान की खिड़की तोड़ कर नकदी और जेवरात उड़ा लिए। वारदात के समय में घर में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। गत वीरवार को मकान मालिक के घर पहुंचने के बाद ही चोरी का पता लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घयाहण गांव निवासी लुहारी देवी 13 जनवरी को अपने भतीजे के घर गई थी। मकान में कोई न होने से चोरों ने खिड़की तोड़कर घर से 17 ग्राम सोने के गहने और दो हजार रुपये नकदी तथा बर्तन चुरा लिए। एसपी आरएस नेगी ने चोरी का मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
